रतलाम में देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या:जान बचाकर भागते हुए CCTV में कैद हुआ, कालिका माता मंदिर परिसर में हुआ था विवाद

 

रतलाम में गुरुवार सुबह मित्र निवास कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिला है। पेट में चाकू मारकर युवक की हत्या की गई है। जहां शव मिला है वहां के पास का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक जान बचाकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने शव की पहचान रत्नेश्वर रोड निवासी अरुण के रूप में की है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद गुरुवार सुबह मंदिर से 100 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में उसका शव मिला।

फोन आया और निकल गया- दोस्त गुरुवार सुबह जब कचरा गाड़ी कॉलोनी में पहुंची, तो कुछ लोग कचरा फेंकने आए। उसी दौरान उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतक का शव रतलाम मेडिकल कॉलेज में पीएम के लिए लाया गया है। मृतक के दोस्त लकी कहार ने बताया रात 9:30 बजे अरुण मिला था। साथ में बाइक पर उत्तम सोलंकी था। उसके पास किसी का फोन आया और उसे चलने का साथ बोल कर ले गए।

लाइट फिटिंग का करता था काम मृतक अपने पिता मनोहर लाल के साथ लाइट फिटिंग का काम करता था। घर में मां अलका, बड़ा भाई आयुष व बहन है।

इलाके के सारे CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राकेश खाखा और स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इलाके के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। एएसपी राकेश खाखा ने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल के आसपास के सभी CCTV कैमरे देखे जा रहे हैं। सभी पहलुओं की जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।





0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post