इन्होंने अपनी मोटरबाईक को भी ट्री एम्बुलेंस का रूप दे रखा है। इसमें वे पौधे, बीज और पर्यवारण जागरूकता के लिए प्रचार सामग्री आदि संजो कर रखते है। पृथ्वी बचाओ चेरिटेबल नामक एक एनजीओ भी चलाते है। जिसके जरिये समय- समय पर स्कूली बच्चों और आमजन को संघोष्ठी व नुक्कड़ सभा के माध्यम से जागरूक करते रहते है। वही जो लोग अपने घर के बाहर, स्कूल व गार्डन में पौधरोपण करना चाहते है, उन्हें निःशुक पौधे उपलब्ध कराते है। साथ ही उसको सहेजने का संकल्प पत्र भी भरवाते है। इनके द्वारा 2 हजार से ज्यादा स्कूलों में छात्र- छात्राओं को पर्यवारण सेनानी के रूप में जागरूक व प्रशिक्षित किया है।
60 हजार किमी की यात्रा का राष्ट्रव्यापी अभियान
पर्यवारण जागरूकता व संरक्षण के उधेश्य को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमी फूलचंद वर्मा 60 हजार किमी की यात्रा तय करेंगे। अभी तक जम्मू कश्मीर, अमरनाथ, दिल्ली, सोमनाथ, अहमदाबाद, जयपुर, जोधपुर, कोटा, इंदौर, उदयपुर, भोपाल, वडोदरा, रतलाम सहित देश के कई छोटे बड़े शहरों में अपनी बाइक ट्री एम्बुलेंस से यात्रा कर लोगो को पर्यावरण का संदेश दिया है।

Post a Comment