मंदसौर में वनभूमि से अवैध कब्जा हटाया, सीतामऊ में 6.5 हेक्टेयर भूमि कराई खाली

मंदसौर में वन विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीतामऊ क्षेत्र में 6.5 हेक्टेयर वनभूमि से अवैध कब्जा हटाया। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र मंदसौर की बीट सीतामऊ के कक्ष क्रमांक पीएफ-08, गोपालपुरा में की गई।

जिला फॉरेस्ट अधिकारी संजय रायखेरे ने बताया कि शुक्रवार शाम वनभूमि से अस्थायी झोपड़ियां और अवैध खेती को हटाया गया। खाली कराई गई भूमि पर जेसीबी से अतिक्रमण रोधी ट्रेंच बनाई गई है। ग्राम किशोरपुरा और ग्राम पंचायत गोपालपुरा के स्थानीय निवासियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है।

जमीन पर लगाएंगे पौधे

अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर अब पौधारोपण के लिए गड्डे खोदे जा रहे हैं, जिनमें विशेष रूप से बांस के पौधे लगाए जाएंगे।

यह रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर शुभम पाटीदार, तहसीलदार सीतामऊ, थाना प्रभारी मोहन मालवीय, वन परिक्षेत्राधिकारी रतनसिंह सिंगौड़ और परिक्षेत्र सहायक रघुराजसिंह सिसोदिया मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post