मिसेज इंडिया रॉयल ब्यूटी की शानदार प्रस्तुति
मिसेज शैव्य गौतम माहेश्वरी, जो मिसेज इंडिया रॉयल ब्यूटी 2019 की विजेता हैं। संकल्पचंद पटेल विश्वविद्यालय के डिजाइनिंग संस्थान एनआईडीसी (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन एंड कम्युनिकेशन) का प्रतिनिधित्व करते हुए रैम्प की शोभा बढ़ाई। उनके मेंटॉर व गाइड चिंतन ओझा रहें, जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की। एक प्रभावशाली सोशल मीडिया व्यक्तित्व और शिक्षिका के रूप में प्रसिद्ध मिसेज शैवय ने गुजरात की जीवंत संस्कृति को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बेहतरीन तरीके से दर्शाया। संकल्पचंद पटेल विश्वविद्यालय का एनआईडीसी संस्थान गुजरात में फैशन और डिजाइन के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। इस संस्थान के लिए शोस्टॉपर बनना मिसेज शैव्य के करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
सुपर मॉडल्स के साथ मंच साझा
शो स्टॉपर मिसेज शैव्य गौतम माहेश्वरी ने बताया- इस फैशन शो में कई प्रसिद्ध सुपर मॉडल्स ने भी भाग लिया। एलिसिया राउत और दीप्ति गुजराल जैसी जानी-मानी मॉडल्स के साथ मंच साझा करना एक यादगार अनुभव रहा। इन सभी ने मिलकर फैशन शो को एक नया आयाम दिया।
मंच पर राजस्थान का सम्मान
शो स्टॉपर मिसेज शैव्य गौतम माहेश्वरी ने बताया- यह उपलब्धि न केवल कोटा बल्कि पूरे राजस्थान की नारी शक्ति के लिए गर्व की बात है। इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजस्थान की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
Post a Comment