मंदसौर में पुलिस अधिकारियों का औचक निरीक्षण, एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने रात भर परखी थानों की व्यवस्थाएं

मंदसौर जिले में शनिवार रात एसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने थानों का औचक निरीक्षण किया। एसपी खुद नई आबादी और दलौदा थाने पहुंचे। उन्होंने वहां बलवा ड्रिल सामग्री, मालखाना और बंदी गृह की स्थिति देखी और सुरक्षा उपकरणों की जांच की।

एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी ने नई आबादी और भावगढ़ थाने का निरीक्षण किया। गरोठ एएसपी हेमलता कुरील सुवासरा और भानपुरा थानों में व्यवस्थाएं देखने पहुंचीं। वहीं सीएसपी सतनाम सिंह ने वाय डी नगर थाने का निरीक्षण किया।

जमीनी हालात समझे, रजिस्टरों की जांच की एसडीओपी मल्हारगढ़ नरेंद्र सिंह सोलंकी ने पिपलियामंडी थाना, सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने सीतामऊ थाना और गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव ने गरोठ व गांधीसागर थाने का निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के थानों में जरायम रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की।

थानों में मौजूद सुरक्षा उपकरण देखे गए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थानों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों जैसे बॉडीगार्ड, हेलमेट, जाली और लाठी आदि की स्थिति जांची। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

थाना प्रभारियों को दिए सुधार के निर्देश एसपी और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद थाना प्रभारियों को आवश्यक सुधार करने और थाने की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानों की तैयारियां हर समय चुस्त होनी चाहिए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post