ट्रेंकुलाइज के बाद मुकंदरा लाई जाएगी बाघिन, फारेस्ट विभाग की टीम तैयारियों में जुटी

कोटा में मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में एक ओर बाघिन को लाया जाएगा है। एनटीसीए की परमिशन के बाद से ही फारेस्ट विभाग की टीम रणथंभौर में बाघिन कनकटी को ट्रेंकुलाइज करने में जुटी है। मुकंदरा में अभी तीन टाइगर हैं। एक मेल एमटी 5 व 2 फीमेल एमटी 6 व एमटी 7 है। एमटी 7 को अभेड़ा से शिफ्ट किया गया था।

सीसीएफ सुगनाराम जाट ने बताया कि फारेस्ट विभाग की टीम की तैयारियां पूरी है। कल परसों जब भी बाघिन ट्रेंकुलाइज होगी उसके बाद बाघिन को मुकंदरा टाइगर रिजर्व में लाया जाएगा फिर एनक्लोजर में शिफ्ट किया जाएगा। मंगलवार को रणथंभौर की युवा बाघिन आरबीटी 2508 ट्रेंकुलाइज कर बूंदी के रामगढ़ विषधारी रिजर्व में शिफ्ट किया गया है।

बूंदी के रामगढ़ विषधारी में 7 टाइगर हैं

मंगलवार को रणथंभौर की युवा बाघिन आरबीटी 2508 को रामगढ़ में शिफ्ट किया गया। बाघिन को दोपहर में रणथंभौर से ट्रेंकुलाइज कर रेड़ियो कॉलर लगाया तथा शाम 4 बजकर 20 मिनट पर रामगढ़ में रिलीज कर दिया। आरबीटी 2508 को रामगढ़ में आरवीटी-5 के नाम से जाना जाएगा।बाघिन की शिफ्टिंग होने के साथ ही विषधारी रिजर्व में बाघों की संख्या 7 तक पंहुच गई है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post