तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची थी टीम, आबकारी विभाग ने पकड़ी 87 हजार की अवैध शराब

मंदसौर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग ने गुरियाना निवासी नैनसिंह गुर्जर के घर से 87 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की है।

आबकारी उपनिरीक्षक कर्मेन्द्र सांवले को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा। तलाशी में 23 कार्टन देसी-विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 249 बल्क लीटर है।

'अवैध शराब की बिक्री रोकने जारी रहेगी कार्रवाई' निरीक्षक सांवले ने बताया कि आरोपी नैनसिंह ने यह शराब अफजलपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू से खरीदी थी। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग की ओर से अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में केशव मेधवाल, सिद्धार्थ गुप्ता और अंकित निम्मा शामिल थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post