छात्रा से रेप, नाबालिग स्टूडेंट पर FIR, इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, कोचिंग नहीं जाने देता था आरोपी

कोटा: कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाली कोचिंग छात्रा से कई दिनों से रेप कर रहा था। आरोपी और पीड़ित दोनों ही नाबालिग हैं।

छात्रा की कोचिंग से लगातार गैरमौजूदगी के बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। आरोपी के खिलाफ 8 जुलाई को भीमगंजमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

भीमगंज मंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया आरोपी स्टूडेंट छात्रा के घर के पड़ोस में ही रहता है। आरोपी करौली का रहने वाला है। वो दो साल से कोटा में कॉम्पिटिशिन एग्जाम की तैयारी कर रहा है।

पुलिस के अनुसार 17 साल का स्टूडेंट और 15 साल की छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद वह लड़की से मिलने लगा।

कोचिंग के समय जबरन लड़की को ले जाता था

परिवार को आरोप है कि बेटी का कोचिंग जाने का समय होता तो आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले जाता था। बीते एक महीने में कई बार बेटी कोचिंग पर गैर हाजिर रही तो हमें इसका पता लगा।

पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया और उसके बयान भी ले लिए हैं। आरोपी स्टूडेंट फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post