झालावाड़ में कांग्रेस सेवादल का सहयोगी प्रशिक्षण शिविर 29 सितम्बर से


खानपुर (झालावाड़)। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई के निर्देश एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस सेवादल सहयोगी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक खानपुर स्थित होटल रॉयल पैलेस में होगा। झालावाड़ जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नन्द सिंह राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की तैयारियां जोरों पर हैं। ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनन्द काला ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के पंजीकरण फॉर्म पार्टी कार्यालय में भरवाए जा चुके हैं। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इस दौरान ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष आनन्द काला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पार्षद हरीश राठौड़, राजिक अंसारी, सुदीप सालेचा, जोरावर सिंह चौहान, अविनाश परमार, हसीब चौधरी, अक्षय जैन, सतीश पोरवाल, सौभाग्य लोर, प्रफुल्ल शर्मा, सूरजमल ठकराल, रईस मंसूरी, रामगोपाल पाटीदार, लखन बैरागी, पीयूष चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post