रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने की शिनाख्त में मदद की अपील


भवानीमंडी। शनिवार 26 सितंबर 2025 को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक का शव भवानीमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनी पुलिया के पास अप डाउन रेलवे ट्रैक पर पाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 35–40 वर्ष के बीच है। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। मृतक ने भूरे रंग की चेकदार शर्ट, नीले रंग की जींस पैंट एवं पैरों में नीले रंग की स्लीपर चप्पल पहन रखी थी। उसकी शर्ट पर MANGO FASHION लिखा हुआ है। जेब में एक माचिस व बीड़ी भी बरामद हुई है।

मामले की जांच मर्ग संख्या 30/2025 धारा 174 सीआरपीसी में दर्ज कर की जा रही है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना भवानीमंडी से तुरंत संपर्क करें।

📞 संपर्क नंबर:
थाना भवानीमंडी – 07432-221203
मोबाइल – 9413831073

पुलिस द्वारा मृतक के कपड़े, चप्पल और अन्य सामान की तस्वीरें जारी की गई हैं ताकि शिनाख्त की प्रक्रिया में मदद मिल सके।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post