भवानीमंडी। शहर के लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केनरा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को गोखरू टॉवर, वीआईपी मार्केट, पचपहाड़ रोड भवानीमंडी में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केनरा बैंक अंचल कार्यालय, जयपुर के महाप्रबंधक संजय कुमार और जे.के. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. जगदीश कुमार अरोड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के उपमहाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख रामा शंकर पांडेय, मंडल प्रबंधक दीपक पुरवानी, अन्य कार्यपालकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
शाखा की सुविधाएं : भवानीमंडी शाखा में ग्राहकों को बचत व चालू खाता, व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक ऋण, वाहन व आवास ऋण, बीमा, निवेश परामर्श और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रमुख रामा शंकर पांडेय ने कहा कि “इस नई शाखा के माध्यम से हमारा उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों को सहज, त्वरित और उत्कृष्ट बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है, जिससे उनके जीवन को और अधिक सरल, सुखद और सुरक्षित बनाया जा सके।” नई शाखा खुलने से भवानीमंडी क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों को बैंकिंग सुविधाओं का दायरा और भी व्यापक रूप से मिलेगा।
Post a Comment