1 करोड़ 82 लाख की ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़, झालावाड़ का युवक गिरफ्तार


झालावाड़। राजस्थान पुलिस और स्टेट साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर, चेन्नई की संयुक्त कार्रवाई में झालावाड़ निवासी एक युवक को ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 1 करोड़ 82 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित गोचर पुत्र मांगीलाल गोचर (उम्र 33 वर्ष, निवासी भोई मोहल्ला, वार्ड नं. 01, झालावाड़) है। आरोपी को चेन्नई पुलिस की टीम ने झालावाड़ पुलिस की मदद से दबोचा।

आरोपी के कब्जे से बरामद:

  • 02 बैंक पासबुक
  • 08 डेबिट कार्ड
  • 136 सिम कार्ड
  • 04 चेकबुक
  • 300 पन्नों के रिसर्च डिटेल्स
  • फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज
  • लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेक बुक्स और कई संदिग्ध रिकॉर्ड

जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत भर में सक्रिय साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड, बैंक पासबुक और पहचान संबंधी दस्तावेज मुहैया कराता था। इन दस्तावेजों का उपयोग ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों में होता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से संगठित साइबर नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और विभिन्न राज्यों में फैले ठगी रैकेट को सपोर्ट कर रहा था। आरोपी का नेटवर्क कितना बड़ा है और कितने लोगों को उसने इस जाल में फंसाया है, इसकी गहन जांच जारी है।

फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई ले जाया गया है, जहां आगे की पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस टीम में शामिल:
स्टेट साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर चेन्नई की टीम तथा झालावाड़ पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपी का नेटवर्क बेहद खतरनाक है और पूरे देशभर में फैला हुआ है। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और कई बड़े नामों का पर्दाफाश हो सकता है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post