भवानीमंडी। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 93वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला।
नेताओं ने कहा कि जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा था, तब डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी प्रतिभा और दूरदर्शिता से भारत को उस मुश्किल दौर से बाहर निकाला। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का काम किया। गोष्ठी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, प्रदेश कांग्रेस सचिव चंद्र सिंह राणा, पंचायती राज जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप सालेचा, पार्षद हरीश राठौर, हकीम खान, राजिक अंसारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश सालेचा, ब्लॉक महासचिव कृपाल सिंह कोटड़ा, सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, वरिष्ठ नेता सुरजमल ठकराल, पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस सोभाग लौर, जिला मीडिया कोर्डिनेटर अविनाश परमार, नगर प्रवक्ता मान सिंह जुझारू, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, मीडिया प्रभारी अक्षय कुमार जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment