भवानीमंडी।
राजकीय बिड़ला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। इसी अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे राष्ट्रीय अभियान स्वच्छता ही सेवा-2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक देशभर में संचालित हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. मनीष गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक सेवा की भावना विकसित कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। सहायक आचार्य डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण व गांधी-शास्त्री जी के विचारों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। वहीं सहायक आचार्य जयप्रकाश मीणा ने गांधी जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए अनुशासन और सेवाभाव की प्रेरणा दी।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका मीणा ने स्वयंसेवकों को सामाजिक कर्तव्य व टीम भावना के साथ कार्य करने की सीख दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर सफाई की और ‘स्वच्छता ही सेवा’ थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। मंच संचालन डॉ. मोनिका मीणा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मनीषा वर्मा, प्रसादी लाल बैरवा, अभिषेक वर्मा, ओमप्रकाश मेघवाल, राधा मीणा, शुभम कुमार, नेहा सैनी, एकता शर्मा सहित अनेक संकाय सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Post a Comment