भवानीमंडी ब्लॉक में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान


भवानी मंडी/पचपहाड़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत भवानी मंडी ब्लॉक के गुराडिया माना मंडल की बैठक पचपहाड़ में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार ने की, जबकि मंडल अध्यक्ष कैलाश बाई के अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम का आतिथ्य कालू सिंह परिहार ने निभाया। इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारियों से हस्ताक्षर करवाए गए तथा पंचायत स्तर पर प्रत्येक बूथ तक हस्ताक्षर अभियान चलाने और आमजन को वोट चोरी के मुद्दे पर जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कुशाल सिंह परमार एवं कमल सिंह चौहान ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप सालेचा, ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष आनंद काला, पार्षद हकीम खान, राम बेरवा, कालूराम राठौर, सूरजमल ठकराल, पूर्व पार्षद रामगोपाल पाटीदार, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुशाल सिंह चौहान, कोटड़ा ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमरावसिंह, सचिव मोहन मेघवाल सहित पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह गुराडिया जोगा, भैरूसिंह मोगरा, कृपाल सिंह गुढ़ा, नारायण सिंह, रामकरण मेघवाल, कुलदीप सिंह, कुशाल सिंह फतेसिंह, गोविंद सिंह चौहान, ईश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, कमल सिंह सोजीबा, प्रहलाद सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post