भवानीमंडी: लायंस क्लब रायल की स्थानीय इकाई ने अपने मासिक कार्यक्रम सेवा गतिविधियों के अंतर्गत माह के आख़री सप्ताह में जनसेवा कार्य किया। इसके तहत नगर के उप कारागृह में बंदीयो को फल वितरित किए एवं गौ शाला में गौमाता को हरा चारा डाला गया। वहीं, जरुरतमंद लोगों को भोजन करवाया। जीव दया के तहत पक्षियों को चुग्गा दाना डाला। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एम जे एफ कालूलाल सालेचा, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, सदस्य दामोदर शुक्ला,पी आर ओ अख़्तर अली, सदस्य गणेश सालेचा, चैन सिंह सिसौदिया, अभय कुमार चौरड़िया, मनीष सालेचा, रूपचंद जैन, अनिल सौगानी, सुमेर सिंह व जेल स्टाफ मौजूद रहा।
लायन्स क्लब ने बंदियों को फल बांटे, गौमाता को हरा चारा व पक्षियों को चुग्गा डाला
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment