शारदीय नवरात्रा पर भक्ति गीत रिलीज, स्थानीय गीतकार ओझा ने दी आवाज

भवानीमंडी: शारदीय नवरात्रा के प्रथम दिन शारदा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले एक भक्ति गीत रिलीज किया गया है। यह गीत प्रोडक्शन के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल Sharda Films Production पर उपलब्ध है, जिसे दर्शक बड़े उत्साह से देख रहे हैं।

गीत के निर्देशक कपिल चौहान ने जानकारी दी कि यह भजन स्थानीय गीतकार और गायक श्रीकांत ओझा की रचना है। गीत का लेखन और गायन दोनों ही ओझा द्वारा किया गया है, जबकि पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य आरडी गुजराती ने संभाला है।

प्रोड्यूसर शारदा स्टोल्क ने कहा कि :-

नवरात्रा के पावन पर्व पर यह गीत हमारी ओर से माँ दुर्गा को एक विशेष भेंट है। इसमें माँ की ममता और स्नेह को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। हमारा उद्देश्य भक्तों तक माँ के प्रति भक्ति और भावनाओं को पहुँचाना है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शारदा फिल्म्स प्रोडक्शन जल्द ही अपनी नई फिल्म “पति परमेश्वर” भी दर्शकों के सामने लाने वाली है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post