आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत के जिला झालावाड़ के तत्वाधान में दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय झालावाड़ में मनाया गया। जिसमें डॉ भूपेंद्र मीणा द्वारा धनवंतरी पूजन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आयुर्वेद दिवस पर विशेष संदेश उपस्थितजन को डॉ अंजलि मीणा द्वारा सुनाया गया।
तत्पश्चात आरोग्य भारती सचिव डॉ. नवल किशोर टेलर द्वारा स्वस्थ जीवन शैली के संदर्भ में उद्बोधन दिया। वही बताया कि वर्तमान समय में हो रहे रोगों की रोकथाम स्वस्थ जीवन शैली द्वारा किस प्रकार की जा सकती है एवं आयुर्वेद अनुसार बताए जीवन शैली को का अनुसरण कर किस प्रकार स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है।डॉ. सन्दीप निर्मल ने आहार की महत्ता बताई कि, किस प्रकार सही आहार व आहार विधि से आरोग्य की प्राप्ति की जा सकती है। क्योंकि वर्तमान समय में अधिकतर रोग मिथ्या आहार व अति आहार के कारण हो रहे हैं। डॉ. रामकेश मीणा द्वारा योग से स्वास्थ्य लाभ पर उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में डॉ. स्नेहा रावल,डॉ. दीप्ति रावत, कंपाउंडर रामप्रसाद वर्मा, कंपाउंडर अनीता भील,श्रीमती अनीता नागर, कंपाउंडर चंद्रेश नामा परिचारक श्रीमती तंवर कंवर व डॉ.प्रियांशु पारेता, डॉ. ध्रुवी पारेता, डॉ. तरुण राठौर डॉ.चिरायु नोरावत भी उपस्थित रहे.


Post a Comment