प्रशासन की सख्ती के आगे नहीं चला विरोध, रोड निर्माण का रास्ता खुला

भवानीमंडी: सरकारी कुएँ से मांडवी पुलिया तक बनने वाले सीसी रोड के लिए रास्ते में किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने हटाया। अधिशासी अधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 1.09 करोड़ रुपये की लागत से 900 मीटर लंबा नया सीसी रोड बनाया जा रहा है। 

सड़क की चौड़ाई को देखते हुए आसपास लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाना आवश्यक था। उन्होंने बताया कि सोमवार को पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सभी की सहमति से अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ दिया। कार्यवाही के दौरान नगर पालिका और पुलिस प्रशासन दोनों ही मौके पर मौजूद रहे

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post