भवानीमंडी: भवानीमंडी। नगर की होनहार बेटी दिव्या शर्मा, जो वर्तमान में जोधपुर में निवास कर रही हैं, उसने अपने पहले ही प्रयास में सफलता पाकर पूरे नगर का नाम रोशन किया है।
जयपुर में आयोजित “दिवालीशियस मॉडलिंग मिसेज इंडिया यूनिवर्स” प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आई 31 प्रतिभागियों के बीच दिव्या शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान (थर्ड रनर-अप) हासिल किया।
इस उपलब्धि पर नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। गणेश सलेचा, संतोष शर्मा, अशोक जोगी, चैनसिंह सिसोदिया, सुरेश जैन, मनोज शर्मा और संजय शर्मा सहित कई गणमान्यजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की।
अपनी इस सफलता का श्रेय दिव्या शर्मा ने सर्वप्रथम ईश्वर को, उसके बाद अपनी मेहनत, लगन, माता-पिता और पूरे शर्मा परिवार के आशीर्वाद को दिया। यह जानकारी उनके अंकल डॉ. मनमोहन शर्मा ने दी।


Post a Comment