बिस्किट पैकेट के साथ बिके पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे, हड़कंप मचा


झालावाड़
राष्ट्रविरोधी सामान मिलने से सनसनी फैल गई। उन्हेल नागेश्वर क्षेत्र में एक थोक व्यापारी की दुकान से बिस्किट खरीदने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ग्राहकों को दिए जा रहे बिस्किट के पैकेट में पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे और उस पर "जश्ने आज़ादी पाकिस्तान – 14 अगस्त" उर्दू में लिखा मिला। मामला तब सामने आया जब बच्चों ने बाजार से लाए गए बिस्किट पैकेट खोले और उसमें से पाकिस्तानी झंडे के साथ छपे गुब्बारे निकल आए। गुब्बारे हाथ में देखकर परिजन भड़क उठे और देखते ही देखते मामला पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिस्किट के पैकेट कब्जे में लेकर दुकानदार को थाने बुलाया। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसने यह माल मध्यप्रदेश के आलोट स्थित एक व्यापारी से खरीदा था। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की तहकीकात कर रही है। सोशल मीडिया पर मामला फैलते ही राष्ट्रवादी संगठनों ने तीखा आक्रोश जताया। संगठनों ने इसे राष्ट्रविरोधी साजिश करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post