भवानीमंडी में स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण


भवानीमंडी
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर मंगलवार को भवानीमंडी की पुरानी सब्जी मंडी स्थित माधवराव सिंधिया कॉम्प्लेक्स में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया और उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।

कांग्रेस नेता गणेश सालेचा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कांग्रेस कार्यक्रम में जाते समय हुए विमान हादसे में सिंधिया जी का असामयिक निधन हो गया था। लेकिन केंद्र सरकार में कई अहम विभागों के मंत्री रहते हुए उन्होंने जो कार्य किए, वे देश की राजनीति और विकास में हमेशा अमर रहेंगे। इस अवसर पर विजय नाहर, शीतल जैन बाफना, भेरूलाल चौधरी, अविनाश परमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सिंधिया जी के आदर्शों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते रहेंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post