भैंसोदा में गरबा पंडाल पर मां अम्बे की आरती, नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

भैंसोदा
नगर के वार्ड नंबर 3 स्थित गरबा पंडाल पर मंगलवार रात श्रद्धा और उत्साह के साथ मां अम्बे की आरती संपन्न हुई। आरती का आयोजन बाल मुकुंद पाटीदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां अम्बे से नगर की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर नेमिचंद गामी, रामु मेडटवाल, पप्पु मीणा, पवन ललवात, महेश गहलोत, महेश नाथ, आकर्ष जैन, अशोक सलवाट, कन्हीलाल (बॉस), अरविंद मेहर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post