सहकारी विपणन संघ भंडारण केंद्र का शुभारंभ, विधायक चंदरसिंह सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि

गरोठ
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के भंडारण केंद्र का शुभारंभ मंगलवार को गरोठ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गरोठ–भानपुरा के क्षेत्रीय विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। भंडारण केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

विधायक सिसोदिया ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और इस तरह के केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक होंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post