निपानिया में आफत की बारिश, किसानों की फसलें बर्बाद

निपानिया: शनिवार दोपहर बाद अचानक आई तेज़ हवाओं के साथ आफत भरी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी और निकाली जा रही सोयाबीन की फसल पूरी तरह पानी में खराब हो गई।

किसानों ने बताया कि पहले ही सोयाबीन की फसल पीला मोज़ैक बीमारी से प्रभावित थी, अब प्राकृतिक आपदा जैसी बारिश ने बची-खुची उम्मीद भी खत्म कर दी। खेतों में पानी भरने से कटाई की गई उपज पूरी तरह खराब हो गई है। किसानों का कहना है कि लागत मूल्य भी निकल पाना मुश्किल हो गया है। सरकार द्वारा घोषित भावांतर योजना का भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा क्योंकि उपज सही मात्रा में उपलब्ध ही नहीं है। इससे किसानों में गहरा आक्रोश और मायूसी देखी जा रही है। किसानों की मांग है कि प्रभावित किसानों को तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाए, ताकि वे परिवार का गुज़ारा और अगली फसल की तैयारी कर सकें।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post