पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ रोड स्थित गोपाल कृष्ण गौशाला के पास एक व्यक्ति अफीम की तस्करी करने आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी जितेंद्र पिता कारुलाल पाटीदार (28 वर्ष), निवासी गुडभेली थाना पिपलियामंडी को गिरफ्तार किया। आरोपी से कुल 05 किलो डोडाचुरा (क़ीमत 10 हजार रुपये) और 2 किलो 300 ग्राम अफीम (क़ीमत 4 लाख 50 हजार रुपये) जप्त की गई। साथ ही एक होंडा स्कूटी (एमपी 14 एमटी 1456) भी जब्त की गई। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। प्रकरण को अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 8/15, 8/18 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस फरार आरोपी मुन्नाभाई निवासी सिरसा, हरियाणा की तलाश कर रही है, जिसे यह माल भेजा जाना था। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ व कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
मंदसौर: थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का माल बरामद किया है।

Post a Comment