कोटा: जिले की नामी कंपनी मित्तल पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर आयकर विभाग की चार दिन से जारी कार्रवाई ने स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी भड़का दी है। व्यापारी संगठन ने आरोप लगाया कि विभाग की टीम ने कंपनी मालिक रमेश मित्तल के साथ दुर्व्यवहार किया और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए।स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारी रमेश मित्तल के घर पहुंचे और इनकम टैक्स विभाग की कार्यप्रणाली की निंदा की। उनका कहना है कि विभाग ने मित्तल को बच्चों से मिलने तक नहीं दिया और व्यापारियों की प्रतिनिधि टीम को परिवार से मिलने की अनुमति भी ठुकरा दी।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की कार्रवाई से उद्यमियों का मनोबल टूट रहा है और कोटा का कारोबारी माहौल प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने मांग की कि आयकर विभाग पारदर्शी कार्रवाई करे और उद्योगपतियों का उत्पीड़न बंद हो।

Post a Comment