भीलवाड़ी की अंजू गुप्ता बनी भवानीमंडी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

भीलवाड़ी: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने भवानीमंडी से अंजू गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।अंजू गुप्ता ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करेंगी तथा महिला शक्ति को संगठित कर पार्टी को मज़बूत बनाएंगी।

उन्होंने विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा, पूर्व विधायक स्नेहलता , डग विधायक प्रत्याशी चेतराज, ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार तथा सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काला एवं महिला प्रदेश सचिव करुणा देवी का धन्यवाद किया और कहा कि वे उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करेंगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post