झालावाड़: जिले में गांधी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें खादी ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारी भी शामिल हुए। यह आयोजन स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दृढ़ करने के लिए आयोजित किया गया। खादी महोत्सव 2025 के अंतर्गत "हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी" अभियान के तहत गांधी यात्रा का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान "हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी" को साकार करना, स्वदेशी भावना को मजबूत करना और आत्मनिर्भरता के संकल्प को दृढ़ करना है। इस कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग आयोग के राज्य कार्यालय जयपुर के अधिकारी, सहायक निदेशक सुनील कुमार सक्सेना और पारस देव शर्मा, सावलिया खादी ग्रामोद्योग संस्थान के मंत्री शशिकांत मित्तल, संस्था के कार्यकर्ता एवं कतीन बुनकर आदि उपस्थित रहे।
खादी महोत्सव के अंतर्गत गांधी यात्रा, "हर घर स्वदेशी, घर- घर स्वदेशी" अभियान
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment