नवरात्रा में नॉनवेज दुकानों पर प्रतिबंध की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़: बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और समस्त गरबा महोत्सव समिति ने जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें गरबा आयोजनों की उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और कुछ क्षेत्रों में नॉनवेज की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप ने बताया कि झालावाड़ शहर के कई निजी होटलों और गार्डनों में गरबा इवेंट तथा 'गार्डन नाइट' जैसे कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में ऐसे आयोजनों में अश्लीलता भरे गाने और कार्यक्रम देखे गए हैं। संगठन ने ऐसे आयोजनों की जांच कर उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि शहर में आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव और गरबा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। इसके अतिरिक्त जिन क्षेत्रों में गरबा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और मंदिर स्थित हैं। वहां नॉनवेज और मछली की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन सौंपते समय बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका नीतू सैनी, जिला सह-संयोजिका ज्योति भील, बजरंग दल नगर संयोजक आयुष मोदी, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका अंजलि गोस्वामी, नगर मंत्री गोपाल पांचाल सहित कमल कश्यप, विशाल कश्यप, जीतू बेरवा, राजेश मेरोठा, राजा रेगर, ऋषिराज नाथावत, राम कहार, रोहित चंदेल, दीपक नायक, आकाश सुमन, गर्वित सुमन, गोलू सुमन, निखिल कश्यप, अमन कश्यप, मनोरमा पुष्पत, दिलीप सिंह, सावरा यादव, बबलू मीणा और रामेश्वर चौहान आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post