पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर माल्यार्पण व गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

भवानीमंडी: प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठन कर्ता, अन्त्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता हमारे पथप्रदर्शक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती पर आज पं. दीनदयाल तिराहे पर उद्योग एवं व्यापार मंच तथा भाजपा भवानीमंडी मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गोपाल गौशाला में गौ पूजन एवं सवामणि भोग का आयोजन किया गया। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी, जिला अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन रामलाल गुर्जर, प्रदेश महामंत्री गगनदीप सिंह होरा, जिला महामंत्री कमलेश दलाल, प्रदेश महामंत्री (SC मोर्चा) दुर्गाशंकर यादव, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, गुरुबेज सिंह छाबड़ा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनिश दीक्षित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीता पांडे, पार्षद सुगना गुर्जर, सुरेशपाल यादव, कालूराम मेहर, दिनेश सोनी, रामेश्वर लोड़ावालिया, समीर खान, हरीश प्रजापति, राजेश पामेचा, राजेश बसवाल, दिलीप गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, त्रिलोकचंद डागर, दयाराम सुमन, बलराम बालोदिया, मुकेश श्रंगी, शाश्वत पोरवाल, राहुल गुर्जर, विष्णु शर्मा, राहुल मेघवाल, जगदीश सोनी, विश्वास यादव, अरुण पोरवाल, अभिषेक यादव, गिरीश ओझा, महेंद्र सिंह परिहार, सौरभ डागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post