गरोठ।
बीते दिनों गरोठ में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता रैली में विधायक चन्दर सिंह सिसोदिया ने सहभागिता करते हुए वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और हेलमेट जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
रैली में उपस्थित गणमान्यजनों एवं वाहन चालकों ने सामूहिक रूप से यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया सहित पार्टी पदाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Post a Comment