सोयाबीन मुआवजा हेतु किसानों से आवश्यक दस्तावेज मांगे


भैंसोदा
नगर परिषद भैंसोदा ने क्षेत्र के समस्त किसानों से अपील की है कि सोयाबीन मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करवाएं। स्थानीय पटवारी अरुण पाटीदार ने अतुल्य भारत को जानकारी देते हुवे बताया कि किसानों को जमा करवाने होंगे ये दस्तावेज़:

1. आधार कार्ड की फोटोकॉपी

2. नकल / खतौनी / पावती की फोटोकॉपी

3. बैंक पासबुक नंबर की फोटोकॉपी

सभी दस्तावेज़ व्यवस्थित पिनचिग करके, ऊपर अपना मोबाइल नंबर लिखकर, दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को अपने-अपने चौकीदार को सौंपें।

विशेष सूचना:
जिन किसानों की सम्मिलित भूमि है, वे स्टाम्प पर नोटरी या शपथ पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post