भैंसोदामंडी: नगर में इस बार दशहरा महोत्सव ऐतिहासिक और यादगार बनने जा रहा है। नगर परिषद परिसर में आयोजित होने वाले इस पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक ने बताया कि इस वर्ष 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जो नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। परंपरानुसार इस बार भी भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का भव्य जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा। साथ ही पार्षद सीमा यादव के प्रयासों से पहली बार नगर में अशोक वाटिका का मंचन किया जाएगा। इसमें सीता हरण प्रसंग का जीवंत चित्रण किया जाएगा, जिसे देखने के लिए नगरवासी और बच्चे विशेष रूप से उत्साहित हैं। महोत्सव में रावण दहन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामलीला मंचन और आकर्षक आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कलाकार भी लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं।दशहरा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहेगा, जो आज विजयादशमी के दिन रात 8 बजे नगर परिषद परिसर में किया जाएगा। इस मौके पर हजारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। अजय पौराणिक ने नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल हों और भारतीय संस्कृति व परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में सहयोग करें।
भैंसोदा में 45 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, पहली बार बनेगी अशोक वाटिका और होगा सीताहरण प्रसंग का मंचन
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment