भवानीमंडी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी के तत्वावधान में बुधवार को भवानी रिसॉर्ट, बाईपास रोड पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करवाने का आह्वान किया है। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि आज शाम तक जो भी कार्यकर्ता सर्वाधिक रक्तदाताओं की सूची उपलब्ध कराएगा और उन्हें कल शिविर में लेकर आएगा, उसका सम्मान भी कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस तरह के सामाजिक कार्यों से कांग्रेस संगठन की सेवा भावना और मजबूत होती है।
Post a Comment