भवानीमंडी।
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप शाखा भवानीमंडी द्वारा विगत वर्षों से संचालित सेवा कार्य के तहत माह के अंतिम दिन सोमवार को राजकीय अस्पताल भवानीमंडी में भर्ती मरीजों को फल, बिस्कुट और जूस वितरण किया गया। ग्रुप सदस्य नितिन सुराणा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप से की गई, जिसमें मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके बाद मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुनील-सीमा मारवाड़ी सहयोगी रहे। इसी अवसर पर अस्पताल परिसर में ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सुनील मारवाड़ी का जन्मदिन भी मनाया गया। उन्हें माला और दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में ग्रुप के दिलीप गोटावाला, विवेक जैन लोढ़ा, बृजेश जैन, गणेश सालेचा, रानू लोढ़ा, प्रतिभा श्रीमाल, संजय जैन श्रीमाल, मनोज जैन रामपुरा, लक्की मारवाड़ी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Post a Comment