भैंसोदा।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिराजे सिंधिया के पिता व भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भैंसोदा स्थित पंचमुखी बाइक शोरूम पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्री सिंधिया को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्रीमंत सिंधिया फैंस क्लब के पदाधिकारी अंकित हाथी (भैंसोदा) सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नाथूलाल पाटीदार, मंडल महामंत्री अरविंद भील ठाकुर, रामगोपाल पाटीदार, कन्हैयालाल माली, मांगीलाल प्रजापति, आशीष पाटीदार, सिद्धेश्वर आचार्य, उमाशंकर पाटीदार, महेश कोहरा आदि गणमान्यजन मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि माधवराव सिंधिया जी ने हमेशा जनता की सेवा और विकास को प्राथमिकता दी। उनका जीवन समर्पण और सरलता की मिसाल है, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।
Post a Comment