पत्र में कहा गया है कि झालावाड़ जिला अत्यंत विशाल है और नागेश्वर उन्हेल तक की दूरी करीब 160 किलोमीटर है। इस बीच भवानीमंडी, डग, चौमहला जैसे बड़े नगरों सहित कई कस्बे और गांव आते हैं।
क्षेत्र की जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए वर्ष 2014 में भवानीमंडी में उप परिवहन कार्यालय खोला गया था, जिससे आमजन को राहत मिली थी।
समाजसेवी सालेचा ने बताया कि अब यह कार्यालय पिछले कुछ महीनों से केवल सप्ताह में एक दिन (शुक्रवार) को ही संचालित हो रहा है। अधिकारी उस दिन आते हैं और सिर्फ वाहन लाइसेंस का सीमित कार्य किया जाता है। शेष कार्यों के लिए नागरिकों को झालावाड़ आरटीओ कार्यालय जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने मांग की है कि भवानीमंडी आरटीओ कार्यालय में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि सभी परिवहन सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Post a Comment