13 अक्टूबर | झालावाड़: प्रसिद्ध श्री चन्द्रभागा पशु मेले में इस वर्ष भू-खण्डों की मार्केट वाइज नीलामी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु जिला मेला समिति द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समिति के अनुसार, नीलामी से पूर्व भू-खण्डों के आवेदन पत्रों की बिक्री व जमा प्रक्रिया आज से प्रारंभ कर दी गई है। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. टी. ए. बंसोड ने बताया कि सभी बाजारों के भू-खण्डों हेतु आवेदन पत्र 14 से 24 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय समय में प्राप्त और जमा कराए जा सकेंगे। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र प्रथम श्रेणी पशुचिकित्सालय झालरापाटन तथा बहुउद्देशीय पशुचिकित्सालय झालावाड़ में कार्यालय समय में जमा कराए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025, सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। डॉ. बंसोड ने बताया कि मेले में मनोरंजन के साधन (झूले-चकरी आदि) का आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।
नीलामी कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
📅 26 अक्टूबर: कोट कपड़ा बाजार (भूखण्ड संख्या 216)
📅 27 अक्टूबर: कोट कपड़ा बाजार (भूखण्ड संख्या 181)
📅 28 अक्टूबर: होजरी बाजार (भूखण्ड संख्या 86)
📅 29 अक्टूबर: मनिहारी मेन बाजार व चूड़ी बाजार (भूखण्ड संख्या 219)
📅 30 अक्टूबर: विविध बाजार (भूखण्ड संख्या 158)
📅 31 अक्टूबर: लोहा, कसेरा, फ़ूड प्लाज़ा एवं भोजनशाला (भूखण्ड संख्या 150)


Post a Comment