भैसोदा: नगर परिषद भैसोदा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा ने देर शाम परिषद के कर्मचारियों एवं बाबुओं की क्लास ली। इस दौरान उन्होंने दीपोत्सव से पूर्व नगर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।सीएमओ शर्मा ने सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियां तय कर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। वहीं, परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कई कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा।
सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर धनीराम जाटव, बालचंद मेहर, ओमप्रकाश, अशोक व्यास, मनोज मीणा, राकेश, मेहफूज अली, रोहित मेहर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment