पर्यवारण प्रेमी फूलचंद वर्मा ने एसपी अमित कुमार से की भेंट, शमी का पौधा भेंटकर दी शुभकामनाएं

झालावाड़: पृथ्वी बचाओ चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक फूलचंद वर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें शमी का पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। भेंट के दौरान उनके द्वारा जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की एवं एसपी अमित कुमार का आभार व्यक्त किया। भेंट के दौरान एसपी ने ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय से ही विकास व शांति का माहौल स्थापित किया जा सकता है। वर्मा ने बताया कि एसपी साहब से मुलाकात ऊर्जा और प्रेरणा से भर देने वाली रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post