भवानीमंडी: 11.420 किलो डोडा चूरा के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

भवानीमंडी: अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भवानीमंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 11 किलो 420 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस थाना भवानीमंडी की टीम ने गश्त के दौरान श्रीछतरपुरा क्षेत्र से मनजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह एवं नजीत कौर पत्नी टेहल सिंह को डिटेन कर तलाशी ली, जहां उनके कब्जे से डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में आरपीएफ रामगंजमंडी के कांस्टेबल सत्यव्रत आर्य का विशेष सहयोग रहा। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post