वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग में परचम: वियतनाम से विजयी लौटे खिलाड़ियों का एसपी ने किया सम्मान

झालावाड़: वियतनाम में आयोजित वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खिलाड़ियों का झालावाड़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

एसपी अमित कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को जिले के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल करना असाधारण प्रतिभा, कठोर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने न केवल पदक जीते हैं, बल्कि जिले के युवाओं के सपनों को भी नई उड़ान दी है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलों में ऐसी उपलब्धियां झालावाड़ की पहचान को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत करती हैं। प्रशासन सदैव प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, खेलप्रेमियों एवं परिजनों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी सफलता को जिले की युवा शक्ति के लिए प्रेरणादायी बताया। खिलाड़ियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post