खोखरिया में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बैठक आयोजित

भवानीमंडी: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत भवानीमंडी ब्लॉक के ग्राम खोखरिया में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार ने की, जबकि विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीणों ने मनरेगा योजना को पूर्व की तरह प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि मनरेगा ऐसी योजना है, जिससे सभी वर्गों के लोगों को हर मौसम और हर परिस्थिति में रोजगार मिलता रहा है, लेकिन वर्तमान में इसमें कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं।

ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र व राज्य सरकार से मनरेगा में किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने की मांग की जाएगी तथा योजना में आवश्यक सुधार कर इसे पूर्व की तरह लागू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम पूरे भवानीमंडी ब्लॉक में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। बैठक में मदन सिंह जाजनी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के चैन सिंह, दिलीप सिंह, नारायण सिंह, रमेश मेघवाल, रामजी, सरदार सिंह, पटेल (पूर्व सरपंच), सज्जन सिंह, ईश्वर सिंह, गंगा राम मेहर, सौदान सिंह, बालमुकुंद मेघवाल, अनिल मेघवाल, सरदार लाल जमादार, तुफान सिंह, गोविंद जमादार, हरीश मेहर, नितेश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post