भवानीमंडी: अमर शहीद हेमू कालानी के 83वें बलिदान दिवस के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधु सभा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण झूलेलाल मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद हेमू कालानी के साहस, त्याग, शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रप्रेम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष बंशीलाल अमरवानी ने शहीद हेमू कालानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके अदम्य साहस, बलिदान और ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हेमू कालानी का राष्ट्रप्रेम आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें संरक्षक डॉ. एम.एल. अहुजा, नरेश माधवानी, बंशीलाल अमरवानी, कन्हैयालाल खुराना, भरत परस्वानी एवं मनोहर खत्री ने सहभागिता की। इसके पश्चात शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन के अंतर्गत बच्चों के लिए आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लावण्या परस्वानी, द्वितीय स्थान अयाना खुराना तथा तृतीय स्थान गौतम संतवानी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में रवी जवरानी, प्रताप बुधवानी, गौतम आहूजा, खुशाल नरसिंघानी, दिलीप बुधवानी, इंद्रकुमार आहूजा, विनोद संतवानी, पूर्व महिला अध्यक्ष सलोनी परस्वानी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश माधवानी ने किया।
हेमू कालानी के 83वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment