भवानीमंडी: अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीमंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला तस्कर मंजू उर्फ प्रीती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानाधिकारियों को विशेष टीम गठित कर तस्करों की धरपकड़ तेज करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में भवानीमंडी थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर को दबोच लिया।
कैसे हुई करवाई
दिनांक 18 जनवरी 2026 को थानाधिकारी प्रमोद कुमार, पुनि. मय जाप्ता अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु गश्त पर थे। रेलवे स्टेशन के पास पीली कोठी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में एक महिला दिखी, जिसे डिटेन कर महिला पुलिस की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में 9 किलो 600 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मागचंद मीणा और वृताधिकारी प्रेमकुमार (RPS) के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर सटीकता से कार्रवाई कर महिला तस्कर को दबोचा। पुलिस का कहना है कि यह सफलता सक्रिय गश्त, स्थानीय सूचना तंत्र और टीमवर्क का परिणाम है।

Post a Comment