झालावाड़ पहुंचे प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी, बोले जी रामजी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

झालावाड़: ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री एवं झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि “विकसित भारत–जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाली क्रांतिकारी पहल है। यह योजना सिर्फ अस्थायी रोजगार नहीं, बल्कि गांवों में स्थायी आजीविका और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखेगी।” वे सोमवार को गोविंदपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल को संबोधित कर रहे थे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा को नए स्वरूप और पारदर्शी व्यवस्था के साथ सशक्त किया है। यह योजना ‘विकसित भारत–2047’ के दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण ढांचे को मजबूत बनाएगी। योजना के तहत श्रमिकों को वर्ष में 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। मजदूरी भुगतान 15 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में किया जाएगभुगतान में देरी होने पर ब्याज सहित राशि दी जाएगी। बुवाई और कटाई के मौसम को ध्यान में रखते हुए 60 दिन का विशेष कार्यकाल निर्धारित किया गया है।

ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा, तुरंत कार्रवाई के निर्देश

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने नाला निर्माण, पेयजल संकट, सड़क निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि, और सिलिकोसिस पीड़ितों की चिकित्सा सहायता से जुड़े मुद्दे उठाए। मंत्री देवासी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में आबादी भूमि के पट्टे पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में मंत्री का स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post