भीलवाड़ी स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में मेडतवाल समाज परिवार की ओर से यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। पुष्पमालाओं, ढोल-डीजे और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया, वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु आगे बढ़ते दिखाई दिए।
स्वागत कार्यक्रम में मेडतवाल समाज के दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, श्याम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, जगदीश गुप्ता, कपिल गुप्ता, आशीष गुप्ता, मनीष गुप्ता, बंटी गुप्ता, मुरली गुप्ता, मुकेश गुप्ता, कमल गुप्ता एवं महेश गुप्ता सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर यात्रियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
पैदल यात्रा में युवा पुरुषों एवं महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग श्रद्धालु भी शामिल रहे। ग्रामीणों ने यात्रियों की सेवा को सौभाग्य बताया और उनकी सकुशल यात्रा के साथ खेराबाद धाम में आयोजित होने वाले बसंत पंचमी महोत्सव के सफल आयोजन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Post a Comment