बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व राजस्थान प्रभारी नूरी खान, राष्ट्रीय सचिव दीप्ति सिंह तथा राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और विशेषकर महिला सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
मनरेगा पर सरकार को घेरा, आंदोलन की रूपरेखा तैयार
बैठक में मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के सरकार के प्रयासों पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा की। प्रस्तावित आंदोलन के तहत पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान, प्रदर्शन व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि महिला कांग्रेस जिला व ब्लॉक स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाएगी और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष को और मजबूती देगी। सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने और जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने किया। बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि महिला कांग्रेस आने वाले समय में प्रदेशभर में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने और जनआंदोलन को तेज करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।


.jpeg)
Post a Comment