भैसोदामंडी: दो राज्यों मध्यप्रदेश व राजस्थान की सीमा पर स्थित भवानीमंडी रेलवे स्टेशन का निर्माणकार्य इन दिनों तेज़ी से चल रहा है। करोड़ों की लागत से स्टेशन के कायाकल्प का दावा किया जा रहा है, लेकिन निर्माणाधीन परिसर के ठीक पास लोग खुले में शौच करते देखे जा रहे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। निर्माण क्षेत्र में बाउंड्री वॉल का काम जारी है और रेलवे द्वारा सुलभ शौचालय निर्माण का भी करवाया।
लेकिन पर्याप्त निगरानी के अभाव में नए परिसर की छवि धूमिल हो रही है। समाचार कवरेज के दौरान खुले में शौच करते एक व्यक्ति को RPF के जवान ने तत्काल रोका। लेकिन यह केवल एक दिन की कार्रवाई भर है, जबकि आसपास गंदगी और दुर्गंध की स्थिति स्वछता की कहानी बयां कर रही है। रेल मेन के नाम से चर्चित राधेश्याम काला ने बताया कि स्टेशन बड़ा बन रहा है, सुविधाएं भी बढ़ रही हैं, पर जब तक निगरानी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होगी, सब बेकार है।रेलवे प्रशासन की इस लापरवाही से निर्माणाधीन स्टेशन परिसर की सुंदरता ही नहीं, बल्कि स्वच्छता मिशन की पोल भी खुल रही है। गंदगी के कारण यात्रियों और स्थानीय निवासियों में नाराज़गी है।


Post a Comment